Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2955

Article 3


शोभा यात्रा के सह-भागियों का स्वागत समारोह
     
नई दिल्ली मई 1, 2014। हनुमान जयंति के शुभ अवसर पर दिल्ली के राम लीला मैदान से गंगेश्वर धाम करोल बाग तक निकली गई विशाल श्री राम-हनुमान जयंति शोभा यात्रा के सह भागियों का आज अभिनन्दन व स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में इस यात्रा से जुड़े सभी सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ संतों ने यात्रा की व्यवस्था व संचालन में सहयोगी रहे सभी सरकारी, गैर सरकारी व व्यापार मण्डलों का धन्यवाद करते हुए यात्रा को और प्रभावी बनाने हेतु सुझाव भी दिए।  इस अवसर पर उपस्थित महामंडलेश्वर स्वामी राघवानंद जी महाराज, श्री विवेक शाह जी महाराज तथा दिल्ली संत महा मंडल के महा मंत्री महंत नवल किशोर दास जी महाराज ने कहा कि देश में राम राज्य की स्थापना में इस प्रकार की शोभा यात्राएं मील का पत्थर साबित होंगी।
   
विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि यमुना बाजार स्थित गद्दी सुथरे शाह में पूज्य संत विवेक शाह जी के आश्रम में आयोजित इस समारोह में शोभा यात्रा के विविध पहलुओं पर जहां विस्तृत चर्चा हुई तो वहीँ इसे और प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। गत पन्द्रह अप्रेल को सौ से अधिक झांकियों वाली इस भव्य श्री राम हनुमान जयंती शोभा यात्रा में सामिल मंदिर समितियों, धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं तथा संत समाज का हार्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया गया।
सहभागियों व सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए हिन्दू पर्व समन्वय समिति के महा मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव ने कहा इस प्रकार के आयोजन समाज में नव ऊर्जा का संचार करते हैं तथा इन्हें और प्रभावी बनाने हेतु हम सभी दिल्ली बासियों को अधिक से अधिक संख्या में आगे आना होगा। समारोह में विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, सह मंत्री श्री विजय प्रकाश गुप्ता, अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख आचार्य धर्मेन्द्र, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री इन्द्रजीत लूथरा, समिति के कोषाध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल व समाज सेवी श्री रजनीश गोयनका सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।     

भवदीय
विनोद बंसल,
मीडिया प्रमुख,
विश्व हिन्दू परिषद-दिल्ली
मो 9810949109

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2955

Trending Articles