Quantcast
Channel: Sagar Web Broadcaster
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2955

Article 1

$
0
0
हिन्दुओं सावधान! मुलायम ने मुसलमानों के लिए मरवाया हिन्दू कारसेवकों को
मुलायम का हो सार्वजनिक बहिष्कार : विहिप
नई दिल्ली। जनवरी 26, 2014। अयोध्या में निहत्थे निर्दोष कार-सेवकों को सरे आम गोली से भूनने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करने वाले हिन्दू द्रोही सपा प्रमुख मुलायम सिंह का सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव ने वोट बैंक के लालची मुलायम को हिन्दू द्रोही राजनेता बताते हुए आज कहा कि मुसलमानों का भरोसा जीतने की दुष्ट मानसिकता से राम नाम जपते कार सेवकों का कत्लेआम करने वाले तथा बडी संख्या में हिन्दू संतों व हिन्दू नेताओं को अयोध्या जी की परिक्रमा से रोक जेलों में डालने वाले नेता को हिन्दू समाज अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। हिन्दुओं को सावधान करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सपा सहित समस्त राजनेता, जो हिन्दुओं के उत्पीडन और हिन्दू समाज को बदनाम करने में लगे हैं, उन सब के विरुद्ध विहिप एक व्यापक जन जागरण अभियान चलाकर उन्हें बेनकाब करेगी।
झण्डेवालान स्थित कार्यालय में आज प्रात: हुई एक बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह द्वारा सन् 1990 में अयोध्या में कार सेवकों पर चलाई गई गोलियों पर गर्व महसूस करने, यूपीए सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्वक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर समझौता ब्लास्ट का कीचड उछालने तथा मुस्लिम तुष्टीकरण की सभी हदें पार करते हुए सरकारों द्वारा देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की स्थिति से निपटने हेतु चर्चा हुई। बैठक में पारित एक प्रस्ताव में न सिर्फ़ राजनेताओं के इन कुकृत्यों से हिन्दू समाज को सावधान रहने की अपील की गई बल्कि सर्वोच्च न्यायालय से भी अपेक्षा की गई कि मुस्लिम वोट की भूख में हिन्दुओं का नर संहार करने वाले व्यक्ति द्वारा खुलेआम स्वीकारोक्ति करने पर वह स्वत: संज्ञान ले कर कार्यवाही करे।
ज्ञातव्य रहे कि गत छ: फ़रवरी को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि हां! कारसेवकों पर मैंने चलवाई थी गोली। मैनपुरी में उन्होंने यह भी कहा था कि गोली न चलवाता तो सपा से मुसलमानों का विश्वास ही उठ जाता। इस गोली काण्ड में निहत्थे व निर्दोष सैंकडों राम भक्तों की जानें गई थीं। विहिप ने कहा है कि धर्मनिरपेक्षता का पाखण्ड कर देश को गुमराह करने वाले दल और उनके प्रमुख किस प्रकार लाशों की राजनीति करते हुए आगे बढते हैं यह मुलायम सिंह जैसे लोगों से समझना चाहिए। मुस्लिमों को खुश करने के लिए गोली काण्ड को सीना ठोक कर स्वीकार करने वाले मुलायम सिंह के असली चेहरे को देश की जनता अब जान चुकी है और आगामी चुनावों में ऐसे सभी राजनेताओं को हिन्दू समाज करारा सबक सिखाएगा।
 भवदीय

विनोद बंसल, 
मीडिया प्रमुख
इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली। 

मो : 9810949109

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2955

Trending Articles