Quantcast
Channel: Sagar Web Broadcaster
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2955

Article 0

$
0
0
राहुल गांधी, ममता बनर्जी, केजरीवाल व मायावती के पुतले फूंके।
नई दिल्ली : राष्ट्रवादी शिवसेना एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के संयुक्त तत्वाधान पर आज शास्त्री पार्क मेन लाल बत्ती पर नोटबंदी का विरोध कर रहे राहुल गांधी, ममता बनर्जी, केजरीवाल व मायावती के पुतलों का दहन किया गया। राष्ट्रवादी शिवसेना दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री ईश्वर चौधरी व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट दिल्ली के संयोजक श्री धर्मेन्द्र बेदी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए तथा जलूस की शक्ल में शास्त्री पार्क मेन लाल बत्ती चौंक पंहुचे। कार्यकर्ता उपरोक्त चारों नेताओं के विरूद्ध नारे लगा रहे थे। एक कार्यकर्ता ने गले में तख्ती डाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का भेष धारण कर रखा था जिसके गले में लटकी तख्ती में लिखा था कि ‘‘मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री अरिवन्द केजरीवाल हूं। मैंने गुटका कंपनियों से 500 करोड़ रूपए दिल्ली में गुटका बंद न करने के लिए लिए थे। मोदी ने 500-1000 के नोट बन्द करके मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। अब मैं बड़ी-बड़ी एड लगाकर पंजाब के लोगों को दिल्ली की तरहं कैसे बेवकूफ बना पाऊंगा।’’
इस अवसर पर राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंर्तराष्ट्रीय महासचिव श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि नोटबंदी के निर्णय से पूरा देश भारत सरकार के साथ खड़ा है। देश-विदेश में सर्वत्र प्रधानमंत्री मोदी जी की सराहना हो रही है। लेकिन विपक्षी दलों के नेता जनता को भड़काने के काम में लगे हुए हैं। जिसे बरदाश्त नहीं किया जा सकता। हमारे संगठन इन नेताओं के पुतलों का दहन करके उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों की आवाज विपक्ष के कानों तक पंहुचाना चाहते हैं। इन नेताओं का मंतव्य आगे बढ़ रहे देश को पीछे धकेलना है। 
संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों पूजा शर्मा, रवि कश्यप, जितेन्द्र तिवारी और संजय कौशिक ने इस मौका पर कहा कि उपरोक्त नेताओं द्वारा श्री मोदी जी का विरोध करने के कारण जनसाधारण में बहुत आक्रोश व्यापत है। हमारे कार्यकर्ता ऐसी ताकतों का पुरजोर विरोध करते रहेंगे। 


भवदीय,

भरत लाल शर्मा
(कार्यालय सचिव)
फोन : 9899815284, 8802008080

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2955

Trending Articles